भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, बरगद और मौलश्री का पौधा लगाया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमित पचौरी ने भी पौध-रोपण किया। साथ ही ट्राई फाउंडेशन के श्री अजय सिंह सिसोदिया, श्री आयुष मिश्रा, श्री सुभाष तिवारी, सुश्री प्रेरणा पाण्डे और श्री अभिषेक खरे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। ट्राई फाउंडेशन पिछले दो वर्ष से भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सो में कार्य कर रही है। फाउंडेशन प्लास्टिक मुक्त मध्यप्रदेश के लिए जागरूकता बढ़ाने विशेष रूप सक्रिय है। संस्था द्वारा पर्यावरण-संरक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
पौधों का महत्व
बरगद का धार्मिक और औषधीय महत्व है। आयुर्वेद के अनुसार बरगद की पत्तियों, छाल आदि से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। इसी तरह एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। मौलश्री औषधीय वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

