भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल की नव-निर्वाचित महापौर श्रीमती मालती राय ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने श्रीमती राय को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती राय जन-सेवा और नगर विकास के कार्यों तथा अपने सभी संकल्पों को पूर्ण करने के लिए समर्पित भाव से निरतंर कार्य करेंगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई और सामाजिक कार्यकर्ता हितानंद शर्मा उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

