कलेक्ट्रेड़ आडीटोरियम डिंडौरी में संपंन्न हुआ रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ रायपुर

85 आवेदकों का हुआ प्रारंभिक चयन

डिंडौरी
निजी क्षेत्र में रोजगार हेतु जिला रोजगार कार्यालय डिंडौरी द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेड़ आॅडिटोरियम डिंडौरी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 212 उम्मीदवारों द्वारा रोजगार हेतु पंजीयन कराया गया। जिसमें सम्मिलित कंपनियां एल.आई.सी. डिण्डौरी द्वारा 18, शिवशक्ति बाॅयोटेक जबलपुर द्वारा 05, एस.आई.एस. अनूपपुर द्वारा 41 एवं माॅडर्न वूलन्स भीलवाड़ा राजस्थान द्वारा 21 इस प्रकार कुल 85 आवेदकों विभिन्न पदों (बीमा एजेंट, एग्रीकल्चरल सेल्स एग्जीक्यूटिव, सुरक्षा गार्ड/सुरक्षा सुपरवाइजर एवं अप्रेंटिस टेªनी) हेतु प्रारंभिक चयन किया गया है। मेले में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण संस्थान, नोडल आईटीआई डिंडौरी, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, जनशिक्षण संस्थान द्वारा जिले में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

उक्त कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र  दिनेश बरकड़े, प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी  रमेश सिंह मरावी, अग्रणी बैंक प्रबंधक  मोहन चैहान, प्रबंधक एन.यू.एल.एम., प्रबंधक एन.आर.एल.एम डिण्डौरी श्रीमती मीना परतेे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। रोजगार मेले में सम्मिलित आवेदकों को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित पी.एम.स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पी.एम.जी.पी. योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं इनके द्वारा जुलाई माह के पात्र कुल 09 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry