मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘बूस्टर डोज’ महाभियान का किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने तय किया है कि आगामी 27 जुलाई को और उसके बाद 3, 17 व 31 अगस्त को और 14 एवं 28 सितंबर को जनभागीदारी से कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। मैं सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी यह अपील करता हूं कि आपके कार्य क्षेत्र में एक भी पात्र व्यक्ति बिना वैक्सीनेशन के नहीं रहना चाहिए।

सीएम चौहान ने यह बातें कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव अंतर्गत नि:शुल्क बूस्टर डोज के मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मेरी सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि बूस्टर डोज लगवाने के इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी अवश्य निभाएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन की कमी नहीं है। सभी लोग जो बूस्टर डोज की पात्रता रखते हैं, उन्हें अपने सुरक्षित जीवन के लिए इसे लगवाना चाहिए। इसके लिए सरकार महाअभियान चलाकर प्रथम और द्वितीय डोज की तरह भी इसमें अपनी ओर से भागीदारी करेगी पर इसके लिए जनता को सामने आना होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry