नई दिल्ली
दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय से ईडी दफ्तर की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया .इसमें बस्तर सांसद दीपक बैज और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को भी गिरफ्तार किया गया है। राज्यसभा सांसदों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्हें दिल्ली के अलग-अलग थानों और पुलिस लाइंस में रखा गया है। उपाध्याय ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है इसलिए पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

