लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) 3 परसेंट बढ़ाकर 34 परसेंट करने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी ट्वीट में बताया गया है कि यह वृद्धि 1 जनवरी, 2022 से ही प्रभावी होगी यानी वेतन और पेंशन दोनों में बैक डेट से छह महीने का एरियर भी मिलेगा। योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार की इस घोषणा का लाभ यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारी, शिक्षक वगैरह और 11.52 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
योगी सरकार के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को अगस्त से तीन फीसद की बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का नगद भुगतान किया जाएगा. बता दें कि वित्त विभाग ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी दर से डीए और डीआर के भुगतान की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वित्त मंत्री के माध्यम से फाइल भेजी थी.
बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के डीए और पेंशनरों के डीआर में बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई महीनों से प्रभावी होती है. केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को पहली जनवरी 2022 से 31 की बजाय 34 प्रतिशत की दर से डीए व डीआर देने का फैसला मार्च में किया था. अब यूपी सरकार के फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का भी डीए व डीआर बढ़कर 34 प्रतिशत हो गया है.
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को तीन प्रतिशत की बढ़ी दर से डीए व डीआर का भुगतान करने पर राज्य सरकार पर हर महीने 220 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

