सिरोंज विधायक उमाकांत को भाजपा के एक नेता की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

राजनीती

 

भोपाल

विदिशा जिले के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा को अपने ही शहर में भाजपा के ही एक नेता ने धमकी दी है। इस संबंध में आडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धमकी दिये जाने पर सिरोंज पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता कपिल त्यागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर विधायक शर्मा ने शासन ने अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले रात करीब सवा एक बजे और रात डेढ़ बजे कपिल त्यागी का उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया था। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इस कॉल के बाद शर्मा ने स्थानीय पुलिस को रात में ही सूचित कर दिया था। इसके बाद दो दिन पहले सिरोंज पुलिस ने कपिल त्यागी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि कपिल त्यागी भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी रह चुके हैं। वे अभी भी भाजपा से जुड़ें हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की राजनीति से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि एक और आॅडियो भी यहां पर वायरल हो रहा है, जिसमें लटेरी के एक भाजपा नेता भी उमाकांत शर्मा को लेकर बात चीत कर रहे हैं। वायरल हो रहे आॅडियो में जिस व्यक्ति को कपिल त्यागी की आवाज होना बताया जा रहा है उसमें वह कह रहा है कि तुमने मेरा करोड़ों रूपए का नुकसान कर दिया। मेरी शिकायतें लगातार करते रहते हो, मैं तुम्हें मार डालूंगा। 28 जुलाई के बाद मेरी और तुम्हारी फ्रंट की लड़ाई होगी।

सुरक्षा वाहिनी और जिला पुलिस से मिले हैं गार्ड
शर्मा को विधायक होने के नाते प्रदेश पुलिस की सुरक्षा वाहिनी से दो पीएसओ मिले हुए हैं। इसके अलावा करीब एक साल पहले उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर उन्हें जिला पुलिस की से दो पुलिस जवान और दिए गए। अब फिर से वे अपनी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग शासन से कर रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry