ग्वालियर
अचानक से कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। हांलाकि कोरोना संक्रमण इस जुलाई माह की शुरूआत से ही ग्वालियर सहित प्रदेश व देश भर में तेजी से बढ़ रहा है।
इस बात को लेकर लोग चिंतित तो है, लेकिन कोरोना के इस खौफ के बाद भी लोगों में कोविड बूस्टर डोज लगवाने को लेकर उदासीनता थी। इसी दौरान सरकार के बूस्टर डोज फ्री में लगाए जाने के फैसले से अब अचानक इस बूस्टर डोज को लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ गई है। 15 जुलाई से शुरू हुए नि:शुल्क बूस्टर डोज से पहले जहां इन टीकों को लगवाने वालों की संख्या ऊंगलियों पर गिनी जा रही थी। वहीं आंकडा एक हजार को पार कर रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक ने बीते रोज शुक्रवार को 1324 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें बूस्टर डोज 1173 ने लगवाए। जिले में अब तक 17,83,730 लोगों ने टीके का पहला और 16,61,958 ने दूसरा डोज लगवाया है।
बढ़ते जा रहे हैं संक्रमित
कोरोना संक्रमण के मामले अब हर दिन आना शुरू हो चुके है। इससे एक बार फिर संक्रमण को लेकर विशेषज्ञ चिंतित हो गए है। बीते रोज जीआरएमसी की वायरोलॉजीकल लैब, जिला अस्पताल मुरार और प्राइवेट लैब में 168 संदिग्ध सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इस जांच रिपोर्ट में इनमें 6 मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा चिंताजनक बात ये है कि कम सैंपल जाने के बाद भी संक्रमित आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होती जा रही है। अगर पूर्व की तरह सैम्पल की संख्या बढ़ा दी जाती है तो आने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या में भी हर दिन इजाफा नजर आ सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

