उमेश सिदार का चयन शहीद पंकज विक्रम अवार्ड सम्मान के लिये

छत्तीसगढ़ रायपुर

बिलासपुर

कबड्डी में निरंतर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सूबे के वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी उमेश सिदार का चयन राज्य शासन दिये जाने वाले शहीद पंकज विक्रम अवार्ड सम्मान 2019- 20 के लिए किया गया है। यह जानकारी आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने दी।

जायसवाल ने बताया कि कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के होनहार आलराउंडर कबड्डी खिलाड़ी उमेश सिदार ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार 5 बार राष्ट्रीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था जिसके कारण खेल के क्षेत्र में देने वाला शहीद पंकज विक्रम अवार्ड सम्मान के लिए नामित किया गया है ये अवार्ड राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एंव खेल युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

कबड्डी खेल में उमेश उर्फ गोविन्दा का पूरे छत्तीसगढ़ में उनके खेल की बदौलत जाना पहचाना नाम है 64 वी सिनियर नेशनल राजस्थान 2017 , 65वी सिनियर नेशनल हैदराबाद 2018, 66वी सिनियर नेशनल रोहा रायगढ़ महाराष्ट्रा 2019 , 67 वी सिनियर नेशनल जयपुर 2020 एंव 68 वी सिनियर नेशनल चैंपियनशिप आयोध्या उत्तरप्रदेश 2021 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लियाशहीद पंकज विक्रम अवार्ड मिलने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ अध्यक्ष अशोक चौधरी , कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर जीवन मिश्रा , उपाध्यक्ष सौरभ राय, सचिव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर प्रदीप यादव, कबड्डी प्रशिक्षक हेमन्त यादव, डॉ. शंकर यादव,पुन्नी राम साहू, जितेंद्र सराफ,हरबंश काशतुरिया, महेंद्र पटेल, श्यामू साहू, राकेश देवांगन, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry