इंदाैर के अंपायर नितिन और निखिल अब बीसीसीआइ अंपायराें के ए-प्लस ग्रेड में

मध्य प्रदेश राज्य

इंदाैर
 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने अंपायराें के लिए ग्रेडिंग व्यवस्था में इस वर्ष से बदलाव किया है। नए बदलाव के बाद इंदाैर के दाे अंपायराें नितिन मेनन और निखिल पटवर्धन काे ए–प्लस ग्रेड में शामिल किया गया है।

पिछले साल तक बीसीसीआइ ने अंपायराें के लिए ए, बी, सी और डी ग्रेड तय किए थे। इस बार ए-प्लस ग्रेड बढ़ा दिया गया है। नितिन पिछली बार भी शीर्ष समूह का हिस्सा थे और इस बार वे ए-प्लस में हैं। वहीं निखिल पिछली बार बी-ग्रेड में थे और उन्हाेंने कदम आगे बढ़ाते हुए ए-प्लस ग्रेड में जगह बनाई है।

उल्लेखनीय है कि नितिन भारत के एकमात्र अंपायर हैं, जाे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) के एलीट पैनल में शामिल हैं। वहीं निखिल मध्य प्रदेश के पूर्व रणजी क्रिकेटर रहे हैं। दाेनाें इस वर्ष आइपीएल में भी साथ में अंपायरिंग करते नजर आए थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry