भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल रहा था वेश्यालय, पुलिस की रेड में 6 बच्चे बरामद; 73 गिरफ्तार

देश

 गुवाहाटी
 
मेघालय के वेस्ट गारो हिल जिले में पुलिस ने भाजपा नेता के रिजॉर्ट में छापेमारी करते हुए वेश्यालय का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस रिसॉर्ट में अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। पुलिस टीम ने इस रेड में 6 बच्चों को रिकवर किया और 73 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, आरोपी भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, जो फरार है, उसकी दबिश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में प्रदेश भाजपा इकाई ने चुप्पी साधी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय के वेस्ट गारो हिल जिले में पुलिस ने सूचना के आधार पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक के स्वामित्व वाले एक रिजॉर्ट में छापेमारी की। इस छापेमारी में 6 बच्चों को बंद कमरे से बरामद किया गया। बच्चों की हालत दयनीय लग रही थी। बरामद बच्चों में 4 लड़के और 2 लड़कियां शामिल थी। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ और रिसॉर्ट में मिले सबूतों के आधार पर पुष्टि की कि वहां वेश्यालय संचालित किया जा रहा था। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 73 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

400 शराब की बोतल, 500 कंडोम मिले
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिजॉर्ट में रेड के दौरान पुलिस टीम को 400 शराब की बोतलें और 500 अनप्रयुक्त कंडोम मिले।
 
रिसॉर्ट का मालिक बर्नार्ड एन मारक गारो हिल स्वायत्त जिला परिषद के एक निर्वाचित सदस्य हैं। इसके अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भी है। मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। उधर, भाजपा की मेघालय इकाई ने चुप्पी साध रखी है और अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry