वॉशिंगटन
अमेरिका एक और गोलीबारी की घटना सामने आई है। अमेरिका के रेंटन के सबअर्ब सिएटल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात की यह घटना है। रात तकरीबन 1 बजे यह घटना सामने आई जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेंटन पुलिस की प्रवक्ता सैंड्रा हैवलिक ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद कई लोग हमे घायल मिले, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोगों को इमरेंजी में भर्ती कराया गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भीड़ में कुछ लोगों के बीच विवाद के बाद यह गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस इस गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है। बता दें कि सिएटल से तकरीबन 12 मील की दूरी पर रेंटन शहर हैं जहां की आबादी तकरीबन 100600 लाख है।
शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि एक से अधिक व्यक्ति ने गोली चलाई है। इस गोलीबारी की पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक आरोपियों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। बता दें कि इस साल अमेरिका में कुल 302 गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिस तरह से अमेरिका में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं उसने अमेरिका में गन लॉ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए 18-21 साल की उम्र के लोगों को हथियार का लाइसेंस देने पर रोक लगाने की मांग हो रही है। 22 जून को अमेरिकी सांसदों ने गन सेफ्टी बिल पर अपनी मंजूरी दी थी। नए कानून के तहत खतरनाक लोगोंसे उनके हथियार वापस लिए जाएंगे, साथ ही लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाखों डॉलर खर्च किए जाएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

