11 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर
जिले के परपा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की बाइक में गांजा लेकर ओड़िसा के मलकानगिरी की तरफ से जगदलपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर मारेंगा चौक में नाकेबंदी कर जांच के दौरान रविवार की सुबह करीबन 4 बजे पुलिस ने बाइक सीजी 08 जी 2124 में सवार सुखचंद बाघ की तलाशी में पुलिस ने बाइक की डिक्की और सीट के नीचे छुपाकर रखा गया 11 किलो गांजा बरामद कर बाईक सवार गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी सुखचंद बाघ निवासी मलकानगिरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, परपा पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry