पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राही किसान अपनी बैंक खाता आधार से लिंक और ई-केवाईसी कराएं

मध्य प्रदेश राज्य

ई-केवाईसी की अंतिम तिथि – 31 जुलाई 2022

डिंडौरी
अधीक्षक भू-अभिलेख डिंडौरी ने बताया कि 31 जुलाई 2022 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी एवं आधार से बैंक खाता लिंकिंग की कार्यवाही की जा रही है। माह जुलाई 2022 के उपरांत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि, आधार से लिंक बैंक खाता में उन हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी, जिनके द्वारा ई-केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। अतः जिले के ऐसे सभी किसान जिनके द्वारा ई-केवाईसी एवं आधार से बैंक खाता लिंक नहीं कराई गई है, वे 31 जुलाई 2022 तक उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करा लें, जिससे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry