बीजेपी के 144 नेता जिला पंचायत और नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चयन पर रखेंगे निगाह

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
भाजपा ने प्रदेश भर के 144 नेताओं की ड्यूटी जिला पंचायत और नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए समन्वय स्थापित रखने और हर ऐसे निकाय की अपडेट जानकारी के लिए लगाई है। इन नेताओं को हारी हुई निगम निगमों में नेता प्रतिपक्ष चयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जिन पदाधिकारियों, नेताओं की ड्यूटी समन्वय के लिए लगाई है वे स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ संवाद के बाद साफ छवि के निर्वाचित प्रतिनिधियों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनवाने का काम करेंगे। जिला पंचायत के लिए 29 जुलाई को सम्मिलन जिला स्तर पर होना है, इसलिए जिन नेताओं को जिला पंचायत के लिए समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें संबंधित निकायों में संवाद के लिए भेजा गया है। जहां विवाद की स्थिति होगी वहां इन नेताओं से मिली रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश संगठन हस्तक्षेप कर सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry