अपार्टमेंट की पार्किंग में मिली नर्स की लाश, कपड़े फटे हुए

उत्तर प्रदेश राज्य

   लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स का शव गोमती नगर के भागीरथी अपार्टमेंट के पार्किंग में मिला है. पुलिस के मुताबिक 14 मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है. मृतका के कपड़े फटे थे. घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोल्फ थाना सिटी इलाके में आने वाले भागीरथी अपार्टमेंट में पुलिस को एक 21 साल की युवती का पार्किंग में शव मिलने की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.

तालकटोरा की रहने वाली  21 साल की युवती ने नर्स के लिए ट्रेनिंग मेदांता अस्पताल अभी 21 तारीख को जॉइन किया था और वह गोमती नगर के हुसदिया चौराहे पर हॉस्टल में रहती थी. युवती वहीं से मेदांता जाती थी, लेकिन मेड़ता के पास बने भागीरथी अपार्टमेंट के पार्किंग में उसकी लाश बरामद हुई है. बॉडी से खून नहीं निकला था और कपड़े फटे हुए थे. और कोई चोट के निशान नहीं थे.

घरवालों के मुताबिक, बेटी ने 21 तारीख को मेदांता हॉस्पिटल जॉइन किया था और अभी तो नौकरी शुरू की थी और इस तरह इस अपार्टमेंट के बेसमेंट में शव मिलना बहुत कुछ संदिग्ध है, ऐसे में परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लागया है और जांच की मांग की है.

अपार्टमेंट के प्रेसिडेंट गांधी के मुताबिक, युवती को पहली बार देखा गया है और इससे पहले कभी नहीं देखा गया. सीसीटीवी फुटेज में वह अपार्टमेंट में एक महिला के साथ आती हुई दिखी, लेकिन उस महिला ने पहचानने तक इनकार कर दिया. जिसके बाद फुटेज में उसे 13वीं फ्लोर पर जाते और फिर 14वें फ्लोर पर जाते देखा गया. हालांकि, उसके स्लीपर 14वें फ्लोर पर बरामद हुए हैं.

एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवती कैसे अपार्टमेंट तक पहुंची और फिर 14वें फ्लोर से नीचे कैसे गिरी? सभी परिस्थियों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry