नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में आज गिरावट देखने को मिले हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14,830 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले एक दिनों में कोरोना से 36 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार (26 जुलाई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 18,159 डिस्चार्ज हुए, कुल रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत है। कोरोना से कुल रिकवरी डेटा 4,32,46,829 है। भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केसों की संख्या 1,47,512 है। जो कल की तुलना में कम हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,50,877 थे। भारत में सक्रिय कोरोना केसलोएड में 24 घंटे की अवधि में 3,365 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.34 प्रतिशत शामिल है।
देश में अब मरने वालों की कुल संख्या 5,26,110 हो गई है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोरोना के लिए 25 जुलाई तक 87,31,85,917 सैंपल टेस्ट किया गया है। इनमें से 4,26,102 सैंपल टेस्ट सोमवार को जांच की गई।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,39,20,451 हो गई है। अब तक कुल 5,26,110 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,47,512 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.34 फीसदी हो गए हैं।
वहीं एक दिन में 18,159 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 43,246,829 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.46 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,02,50,57,717 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 30,42,476 डोज लगाई गई है।
दिल्ली का हाल
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 463 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं रविवार को 729 नए मामले सामने आए थे और 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में एक दिन में 609 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 2,548 है। पॉजिटिविटी रेट 8.18 फीसदी है।
वर्ष 2020 में इतनी हो गई थी संक्रमितों की संख्या
मालूम रहे कि देश में 7 अगस्त, 2020 को कोरोना की लहर तेज हो गई थी जिसमें मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। जिसने चहुंओर हड़कंप मचा दिया था। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, वहीं 28 सितंबर की बात करें तो 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार केस हो गए थे।
विश्व में यहां मिला था पहला केस
मालूम रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का दंश झेला है। 2019 में आई पहली लहर, फिर 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी ज्यादा प्रभावित किया है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था। कोरोना के तीनों दौर में न जानें कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा और आज भी देखा जाए तो विश्व में कोरोना का जड़ से खात्मा नहीं हुआ, लगातार केसों में उतार-चढ़ाव अभी भी जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

