तिरंगा के साथ अपलोड करें सेल्फी -मंत्री सुश्री ठाकुर

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

"हर घर तिरंगा अभियान"

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बताया है कि "हर घर तिरंगा" अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जायेगा। उन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर तिरंगा के साथ सेल्फी अपलोड कर और अपनी लोकेशन पर तिरंगा पिन कर अभियान में भागीदार बनने की अपील की है।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की www.harghartiranga.com वेबसाइट पर अपने घर, दुकान, संस्थान आदि की लोकेशन पर तिरंगा को पिन करने वाले हर व्यक्ति को संस्कृति मंत्रालय की तरफ से प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से प्रमाण-पत्र को सोशल मीडिया पर अपलोड करने और #HarGharTiranga का उपयोग कर अभियान में भागीदार बनने की अपील की है।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने बताया कि वेबसाइट पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने पर उसे वेबसाइट के होम पेज पर प्रदर्शित किया जायेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव पर "हर घर तिरंगा" अभियान में शामिल हो। यह न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करेगा, बल्कि भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के लिए भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry