मलाइका अरोड़ा बुधवार को नई दिल्ली में FDCI इंडिया कॉउचर वीक 2022 (FDCI India Couture Week 2022) के अंतर्गत रैम्प पर वॉक करती नज़र आईं। इस दौरान डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना की शो स्टॉपर के तौर पर रैम्प पर उतरीं 48 साल की मलाइका अरोड़ा ने उन्हीं के द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक कलर का सल्ट्री और सेंसेशनल शीर थाई हाई स्लिट गाउन पहना हुआ था और वे इसमें कमाल की लग रही थीं। हालांकि, हमेशा की तरह सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर उन्हें ट्रोल किया है। देखिए फैशन वीक से मलाइका की तस्वीरें और जानिए कैसे-कैसे कमेंट कर रहे लोग…
सोशल मीडिया पर इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन पर कमेंट कर लोग मलाइका का मजाक उड़ा रहे हैं।
मसलन एक यूजर ने लिखा है, "इसको कोई अच्छे कपड़े दे दो प्लीज।" एक यूजर ने लिखा है, "बस जिस्म दिखाना आता है।"
एक अन्य यूजर का कमेंट है, "उसका बेटा 18 साल से बड़ा है, क्या शर्मिंदगी है।" एक यूजर का कमेंट है, "बुढ़िया पगला गई है।" एक यूजर ने तो मलाइका को बॉलीवुड की जेनिफर लोपेज तक बता दिया है।
बता दें कि FDCI इंडिया कॉउचर वीक कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल नहीं हुआ था। अब चूंकि इसने वापसी की है तो फैशन डिजाइनर्स के साथ-साथ इनकी मॉडल्स में भी काफी उत्साह है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

