ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद अफसरों का एक और खेल उजागर, सीएम पोर्टल पर हुई शिकायतों पर लगाई गलत रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश राज्य

 अलीगढ़
 
केस-1: बन्नादेवी क्षेत्र निवासी पंडित केशव देव शर्मा ने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण से जुड़ी एक शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई। हैरत की बात है कि विभाग ने उनको बिना बताए ही शिकायत का निस्तारण कर ऑनलाइन अपलोड कर दिया।

केस-2: आगरा रोड निवासी पारूल चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग मथुरा से संबंधित शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई। इस शिकायत में भी विभाग ने फरियादी को बिना बताए ही निस्तारण कर दिया।

ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली, सरकारी योजनाओं में गड़बड़झाला, बजट में बंदरबांट के मामले तो सुनने को मिलते ही रहते हैं। अब तो अफसरों ने सीएम पोर्टल पर होने वाली शिकायतों में भी खेला करना शुरू कर दिया है। अलीगढ़ में बीते एक माह में 3105 शिकायतों के फरियादियों से लखनऊ स्तर पर लिए गए फीडबैक में 2281 फरियादी असंतुष्ट पाए गए।

फरियादी को पता भी नहीं और अफसरों ने शिकायत का निस्तारण कर रिपोर्ट भी लगा दी। इसके चलते जनपद की रैंक तीन माह में 18 से लुढ़ककर 66 पर पहुंच गई है। इससे साफ है कि शिकायतों के निस्तारण में अफसर रूचि नहीं ले रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry