औरंगाबाद
शिवसेना के एक बागी विधायक ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर (Arjun Khotkar) 31 जुलाई को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे। यह जानकारी पूर्व मंत्री और औरंगाबाद जिले के सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अब्दुल सत्तार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। अर्जुन खोतकर महाराष्ट्र के जालना जिले से हैं। 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। उन्हें हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना के उप नेता के पद पर पदोन्नत किया गया था।
सत्तार ने कहा कि खोतकर (विद्रोही खेमे में शामिल होने को लेकर) असमंजस में थे, लेकिन मैंने उनका भ्रम दूर किया। अब वह 31 जुलाई को सिल्लोड में एकनाथ शिंदे के शिविर में शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय बाजार समिति के सदस्य, पूर्व पार्षद भी शिंदे शिविर में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के खिलाफ खोतकर को मैदान में उतारने के उनके पिछले बयान के बारे में पूछे जाने पर सत्तार ने कहा कि जालना लोकसभा क्षेत्र पर हमारा दावा अभी भी बना हुआ है। लेकिन दानवे और उनकी पार्टी के अन्य सदस्यों को छोड़ देना चाहिए। साथ ही कहा कि राज्य में राजनीतिक स्थिति अब बदल गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

