रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग में कार्यरत स्टॉफ आॅफिसर मेहनू प्रजापति 41 वर्ष की शासकीय सेवा उपरांत आज 62 वर्ष की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्हें आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
आयोग कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रजापति के उत्कृष्ट कार्यशैली का स्मरण करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं शॉल-श्रीफल भेंट किया गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

