भोपाल
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य-ऊर्जा@2047 कार्यक्रम 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 30 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे समापन कार्यक्रम में बिजली हितग्राहियों से संवाद कर संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ग्राम सेल्दा के बिजली हितग्राहियों से भी वर्चुअल संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रि-परिषद के सभी सदस्य इस कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़ कर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुनेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

