गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

छत्तीसगढ़ रायपुर

उत्तर बस्तर कांकेर
जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में 15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राश्ट्रगान गाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।
             
स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने के संबंध में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें उनके द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये। मंच का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा, मंच में गमले, फूल-पौधे इत्यादि की व्यवस्था उद्यानिकी विभाग के द्वारा किया जाएगा, बांस-बल्ली की व्यवस्था वन विभाग के द्वारा की जाएगी, आमंत्रण पत्र की छपाई जिला पंचायत के द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य विभागों को भी कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा दायित्व सौंपे गये हैं। उत्कृश्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, जिनकी सूची 10 अगस्त तक अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस के लिए परेड का अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को किया जायेगा।
           
बैठक में अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जी.एस. नाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry