भोपाल
शहर के बावड़िया कला के पास अर्बन अपार्टमेंट में रहने वाले अरविंद मिश्रा के मोबाइल पर गत 25 जून को एक मैसेज आया था। इस मैसेज में कहा गया था कि आपके घर की बिजली का बिल बकाया है और बिल नहीं भरा तो बिजली काट दी जाएगी। मिश्रा ने मैसेज में दिए गए नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले युवक ने एक अन्य नंंबर देते कहा कि यह हमारे अधिकारी का नंबर है, आप चाहे तो उनसे बात कर अपना बिजली का बिल आॅनलाइन जमा कर सकते हैं। मिश्रा ने उस नंबर पर बात की। इसी दौरान ठग ने उनके मोबाइल की स्क्रीन शेयर कर ली, जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खाते से 1 लाख 55 हजार रुपए निकाल लिए गए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

