पटना
BSEB DElEd Entrance Exam 2022 : बिहार बोर्ड ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की मानें तो परीक्षा में मैट्रिक पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न का पैटर्न रहेगा। बोर्ड द्वारा मैट्रिक स्तरीय उर्दू, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी से प्रश्न पूछा जायेगा। इसके अलावा तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से भी प्रश्न रहेंगे। ज्ञात हो कि पहली बार बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही राज्यभर के सभी डीएलएड कॉलेज में नामांकन लिया जाएगा। राज्यभर में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त 306 डीएलएड कॉलेज में 30550 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा।
बोर्ड ने पाठ्यक्रम के साथ परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न मल्टीपल च्वाइस वाले होंगे। ढाई घंटे की परीक्षा में सामान्य हिन्दी या उर्दू से 90-90 अंकों के 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं विज्ञान और सामाजिक अध्ययन से 60-60 अंकों के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अंग्रेजी से 75 अंकों के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता से 25 प्रश्न 75 अंकों के होंगे।
निगेटिव मार्किंग भी रहेगा
बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू किया गया। बोर्ड ने 30 जुलाई तक आवेदन की तिथि बढ़ाई थी। शिक्षा विभाग के अनुसार अगस्त में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा ले ली जायेगी। बोर्ड द्वारा जल्द ही इसकी तिथि जारी की जायेगी। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि जारी होने के साथ ही प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा।
यह रहेगा विषयवार पाठ्यक्रम
हिन्दी : व्याकरण, साहित्यशास्त्र से शब्द-शक्ति, व्यंजना, अलंकार, उपमा, रूपक, छंद आदि
अंग्रेजी : ग्रामर, पैसिव वॉयस, फ्रेज, क्लाउज, पेपोजिशन आदि।
गणित : संख्या पद्धति, बीजगणित, व्यवसायिक गणित, नियामक ज्यामिति, ज्यामिति, क्षेत्रमिति, सांख्यिकी, त्रिकोणमिति ।
विज्ञान : वाष्पीकरण, उष्मा का अवशेषण, पादप और जन्तु जनन, ठोस-द्रव और गैस विशिष्टता, तत्व-यौगिक और मिश्रण सामाग्री और असमांगी मिश्रण, पौधे और जन्तुओं में विविधता, जंतुओं के प्रमुख समूह, क्लोरोप्लास्ट-माइटोकांडिया, रिक्तिकाएं, सूक्ष्मजीव, गति विस्थापन, वेग समान वेग और असमानवेग का सरल रेखीय अध्ययन, बल और गति, न्यूटन के गति नियम, कार्य ऊर्जा और शक्ति।
सामाजिक अध्ययन : भौगोलिक खोज, अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम, फ्रांस की क्रांति, नाजीवाद एवं हिटलर, प्रथम विश्वयुद्ध एवं द्वितीय विश्वयुद्ध, कृषि और खेतिहर समाज, आदिवासीय समाज और उपनिवेशवाद, हिन्द-चीन में राष्ट्रवादी आंदोलन, यूरोप में राष्ट्रवाद, राष्ट्रसंघ, संयुक्त राष्ट्र संघ, भारत में राष्ट्रवाद, अर्थव्यवस्था और आजीविका, शहरीकरण, जनसंख्या, क्षेत्रीय अध्ययन, कृषि संसाधन, जल संसाधन आदि।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

