पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव जाएंगे इंदौर

Spread the love

भोपाल
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव एक अगस्त को इंदौर जाएंगे। मंत्री भार्गव इंदौर में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होने वाले सड़क भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर प्रवास के दौरान भार्गव वहां के अफसरों से संभाग की सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट भी लेंगे।