प्रदेश के पूर्वी हिस्से को छोड़कर बाकी जगह थमी बारिश, एक-दो दिन बाद होगी बारिश…

Spread the love

भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर सभी जिलों में वर्षा का दौर लगभग थम गया है। राजधानी में आज रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का खेल चल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून ट्रफ भी तराई में चला गया है। इस वजह से वर्षा की गतिविधियों में कमी आ गई है। हालांकि दो अगस्त के बाद मानसून ट्रफ के फिर सामान्य स्थिति में आने की संभावना है। इससे वर्षा का सिलिसला एक बार फिर शुरू हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ फिरोजपुर, रोहतक, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, अगरतला होते हुए बांग्लादेश तक जा रहा है। इसके अलावा मप्र के मौसम का प्रभावित करने वाली कोई अन्य मौसम प्रणाली सिक्र य नहीं है। 2 अगस्त के आसपास उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्र वात बनने के संकेत मिले हैं। इसके असर से मानसून ट्रफ फिर से अपनी सामान्य स्थिति में आने लगेगा।