वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालनिरुंगा ने जीता स्वर्ण पदक, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

Spread the love

नई दिल्ली  
पुरुषों के 67 किलोग्राम भारवर्ग में भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक जीता। बर्मिंघम में ये भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने कुल 30 किलो वजन उठाया। इसमें स्नैच में 140 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 160 किलोग्राम शामिल है। उन्होंने स्नैच में सबसे ज्यादा 140 किलोग्राम भार उठाया जो कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड है। जैरेमी ने स्नैच की शुरुआत 136 किलोग्राम भार के साथ की और पहले ही प्रयास में उन्होंने ये वजन उठा लिया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलोग्राम का भार उठाया। तीसरा प्रयास 143 किलो का था, लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो सके।
 
लॉन बॉल्स
टीम इंडिया के लिए तीसरे दिन के गेम्स शुरुआत लॉन बॉल्स से हुई। विमेन्स सिंगल्स में भारत की तानिया चौधरी का मुकाबला नॉर्थन आयरलैंड की शउना ओ नेइल से हुआ। लॉन बॉल्स की विमेन्स सिंगल्स कैटेगरी में तानिया चौधरी ने नॉर्थन आयरलैंड की शउना ओ नेल के खिलाफ अच्छी बढ़त बना ली। तान्या ने एकतरफा खेल दिखाया है और अपनी विरोधी को वापसी का कोई भी मौका नहीं दिया। उन्होंने शुरुआत में पीछे रहने के बाद वापसी की और 21-12 से गेम अपने नाम कर लिया।