सीधी
जिले का मुख्य मार्ग जो कि गोपाल दास मंदिर के समीप है यह शहर का आने जाने का मुख्य मार्ग है। जो पिछले कई सालों से रोड और पुल का निमार्ण कार्य चल रहा है जो आज तक नही बन पाया है। हालत यह हैं कि आए दिन इन गड्ढों में बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों को भी क्षति हो रही है। सड़क पर पैदल आने-जाने में लोगो को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा कोई भी दिन नहीं होता जब यहां तीन चार दो पहिया वाहन सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त न हो। सीधी मुख्यालय के शहर के बीचो बीच की यह सड़क तेजी के साथ गड्ढे में तब्दील हो रही है। यहां की सड़क इस तरह से क्षतिग्रस्त हुई है कि यहां दो पहिया वाहन के पहिए यदि फंसे तो उनका दुर्घटनाग्रस्त होना निश्चित रहता है मगर प्रशासन मौन धारण किए हुए है। जबकि प्रशासनिक गाड़ियों का यहाँ से गुजरना रोज होता है पर वह यह सड़क के दुर्दशा देख कर भी की कोई कार्यवाही नही करते है। स्थानीय नागरिक जिसमे मुख्य रूप से आज़म खान, जिवेंद्र सिंह, राजा गुप्ता, मो. वसीम, मो. शरीफ, मो. सरफ़राज़, शमशीर और मृत्युंजय गुप्ता ने जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक और सांसद से मांग करते है की शहर में मुख्य मार्ग की निगरानी कर जल्द से जल्द कार्यवाही करे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

