कलेक्टर ने आम जनता से की तिरंगा फहराने की अपील

Spread the love

रीवा
जिले भर में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने आम जनता से इस अभियान में भागीदारी निभाते हुए अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जिले भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के लिए सभी में बहुत उत्साह है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश प्रेम और राष्ट्रीयता का प्रतीक है। हर घर व्यक्ति अभियान के दौरान अपने घरों में तिरंगा आवश्य फहरायें। जिले में लगभग 4 लाख तिरंगे उपलब्ध हो गये हैं। इन्हें विभिन्न मध्यमों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आमजनता तक पहुंचाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभाकर तिरंगे और देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट करें।