जीत पर लोगों ने दी बधाई

मध्य प्रदेश राज्य

ब्योहारी
सतीश कुमार तिवारी व्यवहारी ने दी जानकारी विम्मू रिंकू का मिलन बना चर्चा का विषय!2 ध्रुवों का मिलन। शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के लोकप्रिय नेता पंडित विमलेश मिश्रा विम्मू नगरीय क्षेत्र में सबसे मेल मुलाकात कर जीत की बधाई दी और यहां के प्रतिष्ठित परिवारों से जाकर मिले आज देवी मंदिर बस स्टैंड से सैकड़ों साथियों के साथ मंदिर में दर्शन किया इसके बाद क्षेत्रीय विधायक शरद कोल के पिता जुगलाल के घर बस स्टैंड के पीछे जाकर मिले। लोगों से मुलाकात के क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पिंटू सोनी दिवंगत स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी आरके.पांडेय.के आवास पहुंच कर परिजनों से मिले। इसके बाद विश्राम गृह में सभी जनों से मेल मुलाकात कर निर्विरोध जीत की बधाई दी।इसके बाद साईं मंदिर पहुंच दर्शन किए और सीधे वीरेश सिंह रिंकू के घर सूखा गढी पंहुचे। जहां रिंकूसिंह ने बड़ी गर्मजोशी के साथ विमलेश मिश्रा का स्वागत किया। दोनों गुटों के हजारों लोग वहां मौजूद रहे। बीरेश सिंह रिंकू भाजपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय दादाभाई लवकेशसिंह के पुत्र हैं। और यहां की राजनीति में इनकी प्रमुख भूमिका रहती हैै। भाजपा ने विधान सभा चुनाव के दौरान इन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विमलेश मिश्रा भी पपौंध क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते है। इसके पहले दोनो नेता एक दूसरे के विरोधी माने जाते थे। अभी संपन्न हुए पंचायतों के चुनाव में  दोनों नेताओं ने एक दूसरे की भरपूर  मदद की। जिससे जनपद पंचायत में रिंकू समर्थक अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने। वहीं जिला पंचायत में बिम्मू ने अपनी भाभी प्रभामिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष  पद पर बैठाया।क्षेत्र के दो दिग्गजों का  मिलन नगरपरिषद अध्यक्ष की नियुक्त को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नवनिर्वाचित जिलापंचायत अध्यक्ष के विजय जुलूस के साथ चल रहे सुनील मिश्रा लघुवनोंपजसमिति के कर्ताधर्ता घपलेबाज स्टेटबैंक के सामने पुरानी जंगलचौकी के अतिक्रमणकारी जो नगरपरिषद के वार्डक्र-12 से भाजपा की टिकट पर पत्नी कीर्ति मिश्रा को पार्षद का चुनाव जिताया। और अब चाटुकारिता व साठगांठ से पत्नी को परिषद का अध्यक्ष बनाने प्रयासरत देखा जा रहा है। पिछले एक दशक से वनविभाग के उत्तर वनमंडल शहडोल में लघुवनोंपज समिति के युनियन में मयपत्नी के रहते हुए जनाब ने कितने गुल खिलाये,यह शायद किसी से छुपा नही है। अब इनकी नजर नगर निकाय में अध्यक्ष की कुर्सी पर लगी हुई है।। आज विजय जुलूस में नगर भ्रमण के दौरान बड़े नेताओं से सुनील मिश्रा अपने कुछ सहयोगियों के साथ पत्नी कीर्ति को नगर परिषद अध्यक्ष बनाने की सिफारिश करते कई बार देखे और सुने गए। जिसे लेकर लोगों में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों की माने तो भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ता की अनदेखी कर पैराशूट से भाजपा में आकर पहली बार पार्षद बने व्यक्ति को पार्टी  अध्यक्ष पद पर बैठाने का जोखिम भरा निर्णय लेगी। लोगों में इसी को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे है।

यहां के प्रमुख धार्मिक स्थल चिपाडनाथ
 मंदिर के लिए प्रस्थान किया। जिसमें जिलापंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा जनपदपंचायत अध्यक्ष आकांक्षासिंह  विमलेश मिश्रा वीरेश सिंह रिंकू, रामबदन पांडेय दुर्गेश तिवारी अनिल सिंह उज्जवलकेसरी संतोषउपाध्याय रमेश मिश्रा गंगा मिश्रा दिनकर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक विजय जुलूस में शामिल रहे। क्षेत्र के दो बड़े चेहरों का यह मिलन राजनीति में आगे क्या गुल खिलाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। पर दोनों नेताओं का यह मिलन यहां चर्चा का विषय बना रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry