सावन के तीसरे सोमवार पर गैवीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मध्य प्रदेश राज्य

सतना
मध्य प्रदेश के सतना जिले के बिरसिंहपुर में स्थित प्रसिद्ध  गैवीनाथ धाम के तीसरे सोमवार पर शिवालय पर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। सुबह के 5 बजे भोलेनाथ की मंगल आरती होने के बाद ही भक्तो की  भीड़  लगातार बढ़ती गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर प्रांगण में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

सभापुर थाना प्रभारी एसपीएस चंदेल के नेतृत्व में भीड़ को देखकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों द्वारा जगह जगह भंडारे किए गए, वहीं बिरसिंहपुर निवासी छोटेलाल चौरसिया व उनकी मित्रमंडली ने  किचड़ी का प्रसाद वितरण किया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सावन के पावन महीने पुण्य अवसर पर विद्यासागर सोनकर जी व पूर्व सांसद सैदपुर लोकसभा यूपी वर्तवान विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश सरकार एवम महामंत्री भाजपा एवम आनद सिंह जिला उपाध्यक्ष कर्वी भाजपा ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन प्राप्त किए। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अरुण सेन, रामकुशल द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी मिथिलेश द्विवेदी, डॉक्टर प्रमोद द्विवेदी मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry