2 हजार छात्र-छात्राओं ने रोपे विभिन्न प्रजाति के 10 हजार पौधे

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

वन विभाग द्वारा हरियाली महोत्सव अभियान में राजगढ़ जिलें के भैंसवा माता पहाड़ी पर रविवार को 2 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रजाति के 10 हजार फलदार पौधे रोपे गये।

भोपाल वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक एच.सी.गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद रोढ़मल नागर और अन्य जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 15 विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपण कर भैंसवा पहाड़ी को हरा-भरा करने में योगदान दे कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्य वन संरक्षक गुप्ता ने बताया कि वनों के प्रति जन-जागरूकता लाने भोपाल वन वृत्त के अन्य क्षेत्रों में भी पौध-रोपण का कार्य किया जाएगा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry