नई दिल्ली
नैन्सी पेलोसी के बहाने अमेरिका ने चीन को ताइवान के मुद्दे पर ललकार दिया है। चीन अभी अमेरिकी सीनेटर पेलोसी के ताइवान दौरे को खुद के लिए चुनौती के रूप में देख रहा है। नैन्सी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए निकल चुकी हैं। इस बीच चीन ने अमेरिका को नई धमकी दी है। चीन ने कहा है कि ताइवान स्ट्रेट के पास युद्धाभ्यास बेहद जरूरी है। उधर, ताइवान ने भी चीन को कड़ा जवाब दिया है। एक वीडियो जारी करते हुए सैन्य शक्ति प्रदर्शन का वीडियो जारी किया है।
अमेरिकी सीनेटर नैन्सी पेलोसी का ताइवान दौरा करना चीन के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा बता चुका है। चीन ने अमेरिका को नैन्सी के ताइवान जाने से पहले धमकी दी थी कि वो अपना वादा और विश्वास न तोड़े लेकिन, ताइवान का समर्थन करते हुए अमेरिकी सीनेटर पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया। उन्होंने ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन से मुलाकात की और दावा किया कि अमेरिका ताइवान के साथ हर मोड़ पर साथ खड़ा है।
अब अमेरिका की ताइवान में दिलचस्पी दिखाना चीन को भड़का रहा है। चीन मंगलवार रात (नैन्सी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद) से ताइवान के आस-पास लगातार युद्धाभ्यास कर रहा है। चीन ने अमेरिका को नई धमकी भी दी। कहा कि ताइवान स्ट्रेट के पास उसका युद्धाभ्यास बेहद जरूरी है और यह जारी रहेगा। चीन की यह नई धमकी ठीक उस वक्त आई है जब नैन्सी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना होने वाली हैं।
ताइवान ने भी दिखाए तेवर
उधर, चीन की लगातार धमकी के बीच ताइवान ने अभी अपने तेवर सख्त कर दिए हैं। चीन की धमकी के बाद ताइवान की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। ताइवान ने वीडियो में अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया और चीन को संदेश दिया कि अगर उसे छेड़ा गया तो वो भी चुप नहीं बैठेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

