भोपाल
पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने साख्य सागर तालाब के बाद इंदौर के सिरपुर तालाब को मध्यप्रदेश का तीसरा रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। डंग ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण-संरक्षण के लगातार किये जा रहे प्रयासों के लिये केन्द्र शासन से मिली एक सशक्त पहचान है। मंत्री डंग ने सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार प्रकट किया।
केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आज मध्यप्रदेश, ओडिशा, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक के जल-स्थलों को रामसर साइट घोषित किया गया है। इनको मिलाकर देश में रामसर साइट की संख्या 64 हो गई है। विश्व में हो रहे जलवायु असंतुलन और परिवर्तन के दौर में रामसर साइट की भूमिका विश्व के पर्यावरण सुधार में अति महत्वपूर्ण है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

