केरल में खदान के पास 40 बक्सों में मिली 8000 जिलेटिन स्टिक

देश

पलक्कड़

केरल के पलक्कड़ ज़िले के शोरनूर में एक खदान के पास से 40 बक्सों में लगभग 8000 जिलेटिन स्टिक मिलने का मामला सामने आया है।केरल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है। फिलहाल जांच जारी है।

ज्ञात हो दो हफ्ते पहले राजस्थान के जयुपर में एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद दिया है।यहां से 82 क्विंटल 64 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 3250 मीटर फ्यूज वायर, 2095 जिलेटिन की छड़ें और 1600 डेटोनेटर मिले थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

इससे पहले केरल के कोझीकोड रेलवे स्टेशन पर 100 से अधिक जिलेटिन की छड़ें और 350 डिटोनेटर जब्त की गयी थी। इस मामले में महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया था।

जिलेटिन आखिर है क्या है?

जिलेटिन एक खतरानाक विस्फोटक है जो लिक्विड या ठोस फार्म में इस्तेमाल किया जाता है। इस विस्फोटक का इस्तेमाल पहाड़ों को तोड़ने और खादानों में किया जाता है।

देश में इसे लाइसेंस के साथ रखने की इजाजत है। हालांकि इसकी मात्रा के लिए आपको पुलिस से इजाजत लेनी होती है।

जिलेटिन का इस्तेमाल नक्सली संगठन के अलावा आतंकी संगठन भी करते हैं। ये ट्रिगर पाने पर विस्फोट होता है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry