कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट ने भी स्वर्ण जीतीं, पूजा गहलोत को मिला कांस्य

खेल

बर्मिंघम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 33 पदक जीत चुका है। इसमें 11 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। आज दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में हार के बाद जैस्मिन को कांस्य के साथ संतोष करना पड़ा। कुश्ती में रवि दहिया और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता।

भारत की पूजा गेहलोत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पूजा ने कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की पहलवान को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात दी।

रवि दहिया और पूजा गहलोत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को क्रमशः पुरुष 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण और महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने आखिरी के समय में उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी और अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण हासिल किया।

पहलवान पूजा गहलोत ने 50 किग्रा के कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को मात दी। क्रिस्टेल ने मैच की शुरुआत में पूजा को टेकडाउन करके दो अंक हासिल कर लिये थे, लेकिन पूजा ने उन्हें गटरेंच करके पहले 10 पॉइंट लिये और फिर टेकडाउन के दो पॉइंट के साथ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कांस्य पदक जीता।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry