जिला प्रशासन द्वारा आज 75 वां आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दोपहर 1 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

छत्तीसगढ़ रायपुर

जशपुनगर
जिला प्रशासन  और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में भारत की स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष, आज़ादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर 8 अगस्त को 2022 को दोप.1 बजे से, बस स्टैंड जशपुर से आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल  ग्राउंड तक तिरंगा यात्रा आयोजित किया जा रहा है कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने तिरंगे के सम्मान में शहर के सभी गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों और पत्रकारगणों को तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया है तिरंगा यात्रा के लिए कि सभी को सफ़ेद पोशाक में तिरंगा झंडा के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

जशपुर विधायक विनय भगत ने  सभी लोगों से  हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा झंडा फहराकर ऐतिहासिक बनाएंगेजशपुरनगर 07 अगस्त 2022/आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने  प्रदेशवासियों को 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह मनाने की अपील की। इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है वहीं छत्तीसगढ़ शासन आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं। जो एक सप्ताह तक हर घर मे तिरंगा फहराया जाएगा स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में भव्य रूप से मनाने जा रही है।

इस अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने वीडियो जारी कर कहा जय-जोहार…मैं विनय भगत विधायक जशपुर. 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस गौरवमय समय को यादगार बनाने के लिए और जन मानस में बसी देशभक्ति की भावना को और मजबूत बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमर तिरंगा अभियान का आगाज़ हो चुका है। आइए हम सब अपने घरों में, अपने संस्थानों में, अपने कार्यालयों में, अपनी पंचायतों में, अपने गौठानों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं।

उन्होंनेक कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है, इसकी आन-बान-शान के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, इसलिए तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं। हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंनें कहा कि  लहर-लहर लहराए तिरंगा हमर तिरंगा हमर तिरंगा जय हिंद, जय छत्तीसगढ़, जय जशपुर। भगत भी भव्य रूप से हमर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने में लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry