नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रियंका अरमो,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल और जनपद सदस्यों का किया गया स्वागत
डिंडोरी
शहपुरा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन भी तेजी से कार्य कर रहा है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में आज सोमवार को बैठक का आयोजन हुआ।
मंडल अध्यक्ष के निज निवास में दोपहर 12 बजे से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस दौरान जिला महामंत्री जय सिंह मरावी अनूप गुप्ता ,विष्णु अवधिया ,घनश्याम कछवाहा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,साथ ही बताया गया कि तिरंगा झंडा को पूरी गरिमा के साथ लगाना है ,बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के द्वारा नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रियंका अरमो,उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल व जनपद सदस्य देवकरण परस्ते देवीदीन झारिया,चमेली मार्को का भव्य स्वागत किया गया,बैठक में सुरेंद्र साहू,सोनेलाल परस्ते मंडल महामंत्री,डॉ स्वेता जैन जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, प्रियंका अरमो जनपद अध्यक्ष ,जितेंद्र चंदेल जनपद उपाध्यक्ष, चमेली मार्को,राजेश गुप्ता,देवीदीन झारिया,देवकरण परस्ते,पवन झारिया,अर्जुन झारिया विष्णु साहू,मंडल उपाध्यक्ष विजय साहू,राहुल रैकवार,दिलीप झारिया, पवन झारिया,शांति साहू,आशीष कुमार गौतम मंडल मीडिया प्रभारी,गोलू मारवी,। मंडल क्षेत्र में निवासरत जिला पदाधिकारी, ग्राम केंद्र के पालक संयोजक, बूथ अध्यक्ष, समस्त मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये सहीद स्मारक में सम्पन्न हुई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

