अमरपाटन नगरपरिषद में कांग्रेस ने जमाया कब्जा

मध्य प्रदेश राज्य

अमरपाटन
जिले के अमरपाटन नगरपरिषद में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दोनों सीटो पर कांग्रेस ने कब्जा जमाते हुए 12 साल का सूखा खत्म किया। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए संतोष सिंह तिवारी को प्रत्याशी बनाया था तो वही कांग्रेस ने अपने सबसे अनुभवी चेहरे समर सिंह को मैदान में उतार कर चुनाव लड़ा। 15 पार्षदों द्वारा किये गए मतदान में समर सिंह को 8 वोट तो वही संतोष सिंह तिवारी को 7 वोट मिले। समर सिंह ने 1 वोट से जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष चुने गए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अगम राहुल जैन को 8 वोट तो वही भाजपा प्रत्याशी को 7 वोट प्राप्त हुए।

1 वोट से जीत हासिल कर अगम राहुल जैन ने उपाध्यक्ष पद के सीट अपने नाम की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष समर सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि पिछले कई वर्षों से अमरपाटन शहर का विकास रुका हुआ था। इसको पूरा करना हमारा पहला दायित्व होगा। तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ समस्त आम जनमानस को दिलाया जाएगा। तो वहीं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राहुल जैन ने इस जीत को पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह की जीत बताया। अमरपाटन रिटर्निंग ऑफिसर डॉ शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए इस चुनाव में ड्यूटी कर रहे राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा नगर परिषद के कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry