भोपाल
शहरों में चौराहों को तिरंगे से सजायें। एक भी घर ऐसा नहीं रहे, जिसमें तिरंगा नहीं लहराये। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश आजादी का अमृत महोत्सव में "हर घर तिरंगा" अभियान की मंत्रालय में समीक्षा में दिये।
मंत्री सिंह ने "हर घर तिरंगा" अभियान के प्रति नागरिकों जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर शहर में एक दिन प्रभात फेरी निकाली जाय। तिरंगा सांग को एलइडी स्क्रीन पर एवं प्रचार वाहनों में चलायें। शहरों में तिरंगा अभियान से संबंधित होर्डिंग और फ्लेक्स लगवायें, इससे वातावरण बनता है। मंत्री सिंह ने कहा कि हर नगर में देश-भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। इनमें अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की जानकारी दी जाये। मंत्री सिंह ने कहा कि शहर की माँग अनुसार तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। हर घर पर तिरंगा लगाने और उसके साथ सेल्फी लेकर www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें।
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज श्रीवास्तव ने "हर घर तिरंगा" अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अपर आयुक्त डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

