मुंबई
भारी बारिश ने इस वक्त देश के कई राज्यों में कोहराम मचाया हुआ है। तो वहीं आज मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका है। मुंबई के मरीन ड्राइव में तो हाईटाइड देखने को मिल रहा है। आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर में अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना है। आज मुंबई, पालघर, सिंधुदुर्ग , कोल्हापुर और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। रेड अलर्ट जारी तो वहीं दूसरी ओर पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा में रेड अलर्ट और नागपुर, वर्धा, गोंदिया और वाशिम सहित महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी येलो अलर्ट किया गया है।
क्या होता है हाइटाइड ?
आपको बता दें कि मुंबईवालों के लिए हाईटाइड शब्द नया नहीं है, जब बहुत ज्यादा बारिश होती है तो समुद्र में हाई टाईड की घटना होती है। हिंदी में हाईटाइड का अर्थ उच्च ज्वार आना कहा जाता है। समुद्र के लेवल घटने-बढ़ने से और गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से जब समुद्र के अंदर बैरोमैट्रिक प्रेशर पैदा होता है तो समुद्र में बहुत तेज तूफान आता है जिससे काफी लंबी-लंबी लहरें उठती हैं, इसी घटना को हाईटाइड कहा जाता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

