भोपाल
प्रदेश के धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के विभागाध्यक्ष कार्यालय के गठन के तीन साल बाद राज्य सरकार को यहां रिक्त पदों की भर्ती करने की सुध आई है। इसके चलते अब विधानसभा चुनाव के सवा साल पहले संचालक धार्मिक न्यास के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतिनियुक्ति पर आवेदन बुलाए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में यहां अलग-अलग कैटेगरी के 12 पद भरे जाएंगे।
राज्य में मंदिरों के रखरखाव, पुजारियों और अन्य धार्मिक गतिविधियों को लेकर धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग काम करता है। इस विभाग में विभागाध्यक्ष कार्यालय की आवश्यकता के बाद तीन साल पहले राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन किया था। इस विभाग के लिए जिन पदों पर अब भर्ती करने की तैयारी है, उसमें संयुक्त संचालक, उपसंचालक, सहायक संचालक, सहायक यंत्री, लेखाधिकारी, अधीक्षक, उपयंत्री, सहायक ग्रेड एक, दो व तीन, स्टेनोग्राफर व स्टेनो टायपिस्ट के एक-एक पद समेत 12 पद भरे जाने हैं। धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जो अधिकारी कर्मचारी इस विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्य करना चाहते हैं वे अपनी पांच साल की सीआर और लोकायुक्त व ईओडब्ल्यू में केस दर्ज नहीं होने की जानकारी अभिमत सहित विभाग को उपलब्ध कराएंगे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

