ज्योति को दें एडमिशन, पढ़ाई का खर्च मैं उठाऊँगा : कृषि मंत्री पटेल

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने एक बार फिर भाई बन कर एक बहन की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है। उन्होंने मंगलवार को हरदा सर्किट हाउस में मिलने आई ज्योति प्रजापति को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मंत्री पटेल ने ज्योति को आश्वस्त किया कि उसे नर्सिंग का कोर्स करवायेंगे और पढ़ाई का पूरा खर्च वे स्वयं उठायेंगे।

मंत्री पटेल ने हरदा सर्किट हाउस में मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता और बिन माँ की बेटी ज्योति की पीड़ा को सुन कर उसकी हर संभव मदद के लिये आश्वस्त किया। हरदा के खिरकिया विकासखण्ड के ग्राम जामनिया की रहने वाली ज्योति ने बताया कि उसकी दो मूक-बधिर बहनें और एक छोटा भाई है। सभी की जिम्मेदारी उसी पर है। ज्योति ने मंत्री पटेल से सहायता की माँग की।

मंत्री पटेल ने रक्षाबंधन के पहले आई बहन ज्योति को निराश नहीं किया। उन्होंने ज्योति की इच्छा अनुसार नर्सिंग कोर्स के लिये भोपाल नर्सिंग कॉलेज के डायरेक्टर से फोन पर वार्तालाप कर एडमिशन देने को कहा। मंत्री पटेल ने कहा कि 4 वर्षीय नर्सिंग कोर्स का व्यय वे स्वयं वहन करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry