कोरिया
विकासखण्ड बैकुंठपुर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दूकान मोदीपारा में ई पॉस मशीन में तकनीकी समस्या आ जाने के कारण हितग्राहियों को राशन मिलने में आ रही कठिनाई की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या को दूर किया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दूकान मोदीपारा में संचालित ई पॉस मशीन में आवश्यक एप का नवीन वर्जन इंस्टाल कर दिया गया है। अब उक्त दुकान से हितग्राहियों को राशन वितरण करना प्रारंभ कर दिया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

