बिहार कैबिनेट पर सोनिया गांधी भी लगाएंगी मुहर? दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, बड़ी चर्चा के आसार

राजनीती

नई दिल्ली
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे हैं। खबर है कि वह शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने जा रहे हैं। खास बात है कि बिहार में सियासी उठा पटक में कांग्रेस प्रमुख की भूमिका को लेकर भी खासी चर्चा हो रही है। इसके अलावा कांग्रेस नेता भी बिहार मंत्री परिषद में जगह के लिए दिल्ली का रुख कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी शाम 5-5.30 बजे सोनिया के आवास 10 जनपथ पर मुलाकात कर सकते हैं। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि दोनों नेताओं के बीच कैबिनेट में कांग्रेस की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि राजद नेता अपने साथ नामों की सूची भी लेकर पहुंचे हैं। फिलहाल, पार्टियों की तरफ से भी मुलाकात के एजेंडा को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

नीतीश की हुई थी सोनिया से चर्चा!
खबरें थीं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने से पहले कांग्रेस चीफ से बात की थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने बिहार कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि राज्य में सियासी फेरबदल की पटकथा एक कॉल के जरिए लिखी गई थी। कुमार ने सोनिया से बात की थी। उस दौरान वह कोरोनावायरस संक्रमण का सामना कर रही थीं।

एजेंसी के अनुसार, बातचीत के दौरान कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सो स्वास्थ्य के अलावा भाजपा को लेकर भी बात की थी। उन्होंने सियासी दबाव का भी जिक्र किया था। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, बिहार में बदलाव के बाद भी कुमार ने कांग्रेस नेताओं से बात की थी। सूत्रों ने बताया, 'नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया था।'

कैबिनेट का क्या है हिसाब
खबर है कि कांग्रेस को बिहार कैबिनेट में 4 पद मिल सकते हैं। कैबिनेट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विजय शंकर दुबे, शकील अहमद और राजेश राम के नाम आगे माना जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry