आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में नेहरू युवा केंद्र

मध्य प्रदेश राज्य

अमरपाटन
सतना कि जिला युवा अधिकारी वीरदीप कौर व लेखापाल महेश द्विवेदी के निर्देशन में अमरपाटन ब्लाॅक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित शर्मा द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से परिचित कराया गया। एवं सरकारी जॉब एकेडमी अमरपाटन के संचालक धर्मेंद्र शुक्ला के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं स्वच्छता शपथ का कार्यक्रम करवाया गया।

इस कार्यक्रम के तहत 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी लोगों को अपने घरों में भारत सरकार द्वारा चलाए गए। अभियान हर घर तिरंगा अभियान में भूमिका निभाने सभी को अपने घरों में तिरंगे को कैसे फहराना है, कैसे लगाना है, तिरंगे के क्या नियम हैं सभी के बारे में जानकारी दी गई। तथा लोगों को ज्यादा से ज्यादा जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसमें मोहित पांडे,अंकुल पटेल, हिमानी द्विवेदी, रिया द्विवेदी, अंजलि तिवारी, मधु कुशवाहा, सरिता प्रजापति, रुणा रजक, रिया पाठक, राजन पटेल, मधु कुशवाहा उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry