नई दिल्ली
शनिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी सांसद और महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
2 जून को हुआ था कोरोना
सोनिया गांधी ने जून की शुरुआत में भी COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। सकारात्मक परीक्षण के कुछ दिनों बाद, 75 वर्षीय सोनिया गांधी को 12 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्का बुखार और कोरोना के कुछ लक्षण थे, जिसके बाद उनका इलाज चला था और उन्हें 20 जून को छुट्टी दे दी गई थी।
10 अगस्त को प्रियंका गांधी भी हुई थी कोरोना पॉजिटिव
वहीं 10 अगस्त को प्रियंका गांधी भी कोरोना से दूसरी बार संक्रमित हुई थीं। जिसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'आज कोरोना पॉजिटिव आई हूं (फिर से)। घर में आइसोलेट हूं और कोरोना के सभी नियमों (all rules of corona) का पालन कर रही हूं।'
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

