यातायात पुलिस ने जारी किया पुलिस परेड ग्राउंड आने-जाने का रोड मैप प्लान

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर
यातायात पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में वीवीआईपी, वीआईपी के साथ आम नागरिकों के आने और जाने के लिए रोड मैप प्लान शनिवार को जारी किया। इस दौरान सुबह चार बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह तक आम लोगों के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड रमें ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट अतिथियों के सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है। लाल कार पास भारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जिन वाहन चालकों को लाल कार पास जारी हुए हैं। वह अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ क्?लब चौक होते हुए कुंदन पहले से पुलिस ट्रांजिट मेस होते हुए एम.टी. गेट से प्रवेश कर पुलिस आॅफिसर में स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

हरा कार पास धारी वाहन चालकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जीन वाहन चालकों को हरा कार पास जारी हुए हैं वे अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक, छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक, कुंदन पैलेस टर्निंग से आर.आई.गेट चौक से सेंटपॉल स्कूल पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिना पास धारी वाहनों के लिए मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था जिन वाहन चालकों के पास कोई पास नहीं है वे अपना वाहन परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब के किनारे पार्किंग कर पैदल पुलिस लाइन धमतरी गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry